Indian Flowers Name with Pictures | भारतीय फूलों के नाम

Indian Flowers Name (भारतीय फूलों के नाम) – इस लेख में हम आपको भारतीय फूलों के नाम (Indian Flowers Name in Hindi) बताएंगे। यहां आप भारतीय फूलों (Indian Flowers) के नाम के साथ-साथ उनके बारे में जानकारी तस्वीर के साथ जानेंगे।

यह लेख उन लोगों की सहायता कर सकती है, जो भारतीय फूलों के नाम (Indian Flowers Name) के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। हमें उम्मीद है आपको हमारा यह Indian Phoolon Ke Naam लेख जरूर पसंद आयेगा।

दोस्तों, भारत में हजारों विभिन्न प्रकार के फूल पाए जाते है, जिनमें से कुछ मूल रूप से भारतीय है। भारत के लोगों के लिए फूल की महत्व बहुत है, क्योंकि फूल उनके धार्मिक मान्यताओं का एक अभिन्न हिस्सा है। हिंदू धर्म के मानने वाले अपने इष्टदेव को प्रसन्न करने के लिए फूल का उपयोग करते है। फूल की धार्मिक महत्त्व एवं उपयोग नही है। फूल का उपयोग शुभ प्रसंगों में सजावट के लिए भी की जाती है।

फूल में कई प्रकार के औषधि गुण होते हैं, जिनका भारतीय इतिहास में कई तरह के उपचार में उपयोग की जाती है। भारत में हजारों वर्षो से फूलों की खेती की जाती है। तो चलिए जानते है भारतीय फूलों के नाम (Indian Flowers Name) एवं उनके बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारी तस्वीर के साथ।

Indian Flowers Name

भारतीय फूलों के नाम – Indian Flowers Name

फूलों के नाम (Hindi)फूलों के नाम (English)चित्र (Images)
द्रौपदी माला Fox Tail OrchidFox Tail Orchid
गुलमोहरRoyal Poincianaroyal poinciana
अपराजिताButterfly Peabutterfly pea
शाही मुकुटImperial Crownimperial crown flower
गुड़हल Hibiscushibiscus
माधवी पुष्पHiptagehiptage
अशोक Ashok FlowerAshok Flower
आँकुरी बाँकुरी Forest Ghost FlowerForest Ghost Flower
ब्रह्म कमल Brahma Kamalbrahma kamal
जरुल Giant Crape Myrtlegiant crape myrtle
पॉट मैरीगोल्ड (गेंदा)Pot Marigold (Genda)Pot marigold
पलाशParrot TreeParrot Tree
रोहिड़ा RohiraRohira
नागकेसर या नागचम्पा Nag KesarNag Kesar
भिंडी फूल Lady Finger Flowerlady finger flower
बुरांस या बुरुंश RhododendronRhododendron
लाल वांडा Red VandaRed Vanda
अमलतासThe Indian LaburnumThe Indian Laburnum
कनेर Oleanderkaner flower

यह भी पढ़े :-

भारतीय फूलों के नाम एवं जानकरी – Indian Flowers Name

गुड़हल (Hibiscus)

Hibiscus Flower Image
Hibiscus Flower Image

गुड़हल फूल का वानस्पतिक नाम हीबीस्कूस् रोज़ा साइनेन्सिस है। यह एक वार्षिक फूल है, जिसे हिंदी में जवाकुसुम एवं अंग्रेजी में Hibiscus कहते है। जो उष्णकटिबंधीय, अर्द्ध उष्णकटिबंधीय एवं समशीतोष्ण क्षेत्रों मे पाया जाता है। गुड़हल फूल के 200 से अधिक विभिन्न प्रजातियां है। जो मुख्यरूप से लाल, सफेद और पीला रंग के होते है।

गुड़हल फूल का पौधा झाड़ीदार (लता वाला) होता है। यह पौधा जल्दी खराब नहीं होती है। गुड़हल के पौधा का आकार लगभग 10-12 फिट तक होती है। गुड़हल फूल की चौड़ाई लगभग पांच सेमी तक होती है एवं इसके प्रत्येक फूल में कम से कम 7 से 8 पंखुड़ियां होती है। गुड़हल मलेशिया एवं दक्षिण कोरिया की राष्ट्रीय फूल है।

अपराजिता (Butterfly Pea)

Butterfly Pea Flower Image
Butterfly Pea Flower Image

अपराजिता फूल का वानस्पतिक नाम Clitoria Ternatea है। अपराजिता फूल झाड़ीदार (लता वाला) एवं कोमल होता है, जो मुख्यरूप से वर्षा ऋतु में खिलते है। अपराजिता का फूल दिखने मे बिलकुल गाय के कान की तरह होता है, इसलिए अपराजिता फूल को गोकर्णी भी कहते हैं। इस फूल का रंग नीले और सफेद हाता है, लेकिन नीले रंग वाले फूल को शुभ माना जाता है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार अपराजिता फूल के पौधे को अगर सही दिशा में लगाया जाए तो घर में लक्ष्मी का वास होता है। अगर घर मे इसके पौधा लगाया जाए तो उनसे सुख-शांति एवं धन की प्राप्ति होती है। अपराजिता के फूल वैसे तो लगभग पूरे देश में पाया जाता है, लेकिन मुख्यरूप यह बंगाल में पाया जाता है।

ब्रह्म कमल (Brahma Kamal)

Brahma Kamal Flower Image
Brahma Kamal Flower Image

ब्रह्म कमल फूल का वानस्पतिक नाम Saussurea Obvallata है। यह बहुत ही दुर्लभ पुष्प है। यह फूल मुख्यरूप से हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों पर पाया जाता है, इसलिए इसे हिमालयी पुष्पों के राजा भी कहा जाता है। ब्रह्म कमल फूल मुख्यतः सफेद, बैंगनी, गुलाबी एवं लाल रंग के होते है। विश्व मे ब्रह्म कमल के लगभग 190 से 210 विभिन्न प्रजातियां है। जिनमें से सबसे अधिक 50 से 60 प्रजातियां अकेले भारत में उत्पन्न होती है।

ब्रह्म कमल का फूल सिर्फ रात को खिलते है वो भी रात के 9 से 1 बजे के बीच। ब्रह्म कमल फूल की गंध बहुत ज्यादा तेज होती है। ब्रह्म कमल उत्तराखंड राज्य का राज्यकीय पुष्प है। ब्रह्म कमल हिंदू धर्म मानने वालों के लिए बहुत ही पवित्र पुष्प है। इस पुष्प का नाम भगवान ब्रह्मा के नाम से ब्रह्म कमल रखा गया है। ब्रह्म कमल फूल की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

अशोक (Ashok Flower)

Ashok Flower Image
Ashok Flower Image

अशोक फूल या पेड़ का वानस्पतिक नाम सरका असोच है। अशोक अर्थात् सभी दुखों से राहत दिलाने वाला। यह पुष्प मुख्य रूप से भारत में उत्पन्न होता है। यह पुष्प वसंत ऋतु में खिलते है। अशोक फूल दो रंग के होते है, वो रंग लाल एवं नारंगी है। अशोक के दो प्रजाति है। अशोक पुष्प में बहुत से औषधीय गुण होते है, जिनका उपयोग कई तरह के दवाईयां बनाने में की जाती है। इसके साथ इसका उपयोग सजावट में भी की जाती है। अशोक का फूल मुख्यरूप से भारत, नेपाल एवं श्रीलंका में पाया जाता है।

अशोक के पेड़ से जुड़े कई धार्मिक महत्व है। बौद्ध धर्मगुरु गौतम बुद्ध का जन्म अशोक के पेड़ के निचे हुआ था, इसलिए बौद्ध धर्म मानने वालों के लिए यह पेड़ बहुत ही पवित्र है। इसके साथ हिंदू धर्म मानने वालो के लिए भी यह बहुत पवित्र पेड़ है क्योंकि रावण ने माता सीता का हरण करने के बाद अशोक के पेड़ के नीचे उन्हें रखा था, इसलिए इसे सीता अशोक भी कहते है।

भिंडी फूल (Lady Finger Flower)

Lady Finger Flower Image
Lady Finger Flower Image

भिंडी का फूल Malvaceae परिवार का सदस्य है, जिसका वानस्पतिक नाम Abelmoschus esculentus है। यह फूल भिंडी के पौधे में उगती है। इसका रंग पीला होता है। यह एक ऐसा फूल है, जो सुगंध रहित (बिना सुगंध) होता है। इस फूल में कीड़े बहुत जल्दी लगते है। भिंडी की खेती लगभग समस्त भारत में होता है।

गुलमोहर (Royal Poinciana)

Royal Poinciana Flower Image
Royal Poinciana Flower Image

गुलमोहर फूल का वानस्पतिक नाम Delonix regia है। गुलमोहर को अंग्रेजी में Royal Poinciana कहते है। यह एक जंगली पुष्प है, जिसकी खेती बगीचों में भी की जाती है। गुलमोहर फूल के पौधा लगाने के लगभग 4 से 6 वर्ष के बाद इसमें पुष्प उत्पन्न होती है। यह फूल जून महिने में खिलता है। यह बहुत ही सुंदर फूल होते है, जिसका रंग पीला और नारंगी होता है। गुलमोहर के पौधों को अधिक देखभाल की आवश्यकता होती है।

माधवी पुष्प (Hiptage)

Hiptage Flower Image
Hiptage Flower Image

माधवी पुष्प (Hiptage) का वानस्पतिक नाम Hiptage benghalensis है। यह एक झाड़ीदार (लता वाला) पुष्प है, जो बहुत आकर्षक एवं खुशबूदार होते है। इस फूल का रंग पीला, सफेद एवं गुलाबी होता है। इस फूल में बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं जो कफ, सर्दी एवं चर्म संबंधी रोगों आदि में बहुत लाभकारी होता है। इस फूल को माधवी लता भी कहते है।

द्रौपदी माला (Fox Tail Orchid)

Fox Tail Orchid Flower Image
Fox Tail Orchid Flower Image

द्रौपदी माला फूल का वानस्पतिक नाम Rhynchostylis retusa है। इस फूल को अंग्रेजी में Fox Tail Orchid कहते है। यह Orchid फूल की एक प्रजाति है। द्रौपदी माला को भारत के कुछ हिस्सों में गजरा के नाम से भी जाना जाता है। यह फूल मुख्यरूप से 800-1500 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। यह फूल विश्व में लगभग सभी जगह पाया पाता है, परंतु मुख्यरूप से भारत, मलेशिया एवं इंडोनेशिया में पाया पाता है। द्रौपदी माला फूल अरुणाचल प्रदेश व असम का राज्यकीय पुष्प है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार द्रोपदी इस फूल का माला के तौर पर उपयोग करती थीं। इसलिए इस फूल का नाम द्रौपदी माला रखा गया। दूसरी कथा के अनुसार माता सीता इस पुष्प का उपयोग करती थी, इसलिए महाराष्ट्र के कुछ भाग मे इसे सीतावेणी भी कहते है।

शाही मुकुट (Imperial Crown)

Imperial Crown Flower Image
Imperial Crown Flower Image

शाही मुकुट Liliaceae परिवार का फूल है, जिसका वानस्पतिक नाम Fritillaria imperialis है। इस फूल के नाम बहुत अलग है पर ये लिली फूल से संबंधित पुष्प है। यह एक बारहमासी (सालो भर उत्पन्न होनेवाला) पुष्प है। शाही मुकुट के पौधे की लंबाई लगभग 1 से 3 फीट एवं चौड़ाई 8-12 इंच तक होता है। शाही मुकुट फूल सामान्यतः लाल, नारंगी एवं पीले रंग के होते है। यह फूल मुख्यरूप से भारत एवं एशिया महाद्वीप के अन्य कुछ देशों में पाया जाता है। 

आँकुरी बाँकुरी (Forest Ghost Flower)

Forest Ghost Flower Image
Forest Ghost Flower Image

आँकुरी बाँकुरी फूल का वानस्पतिक नाम Aeginetia indica है। यह एक पत्ती रहित जंगली पुष्प है, जो मूलरूप से भारतीय हैं। यह पुष्प वर्षा के मौसम मे उगते है। इसके फूल का आकार 2-5 सेमी तक होता है। Forest Ghost Flower हिमालय के क्षेत्रो में पाया जाता है।

यह भी पढ़े :-

FAQs (Indian Flowers Name से जुड़े)

भारत में कितने प्रकार के फूल होते हैं?

उत्तर – भारत में लगभग पंद्रह हजार (15,000) प्रकार के फूल होते हैं।

भारत का सबसे सुंदर फूल कौन सा है?

उत्तर – भारत का सबसे सुंदर फूल कमल (Lotus) है।

भारत का सबसे बड़ा फूल कौन सा है?

उत्तर – भारत का सबसे बड़ा फूल रैफलेसिया अर्नाल्डि है।

ऐसा कौन सा फूल है जो रात में खिलता है?

उत्तर – ब्रह्मकमल एक ऐसा फूल है जो रात में खिलता है।

Conclusion

तो दोस्तो हमें उम्मीद है, हमने जो आपको भारतीय फूलों के नाम (Indian Flowers Name) की सूची एवं जानकारी दी है वो आपको पसंद आई होगी। अगर आपको All Indian Flowers Name लेख पसंद आई हो तो इसे दोस्तों एवं परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। ताकी वो भी Indian Flowers भारतीय फूलों  के नाम (Indian Flowers Name with picture) अधिक से अधिक जान पाए।

यदि आपका इस फूलों के नाम (Indian Flowers Name in Hindi) आर्टिकल से संबंधित कुछ सुझाव या सवाल हो तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment